माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़

(मुख्य न्यायाधिपति) :-
11.03.1961 को जोरहाट, असम में इनका जन्म हुआ, 1981 में गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कॉटन कॉलेज से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया । 1985 में एल.एल.बी. की डिग्री सरकारी विधि महाविद्यालय, गुवाहाटी, से प्राप्त की। मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, तथा अरुणाचल प्रदेश के बार काउंसिल में एक अधिवक्ता के रूप में दाखिला लिया । इन्होने मुख्य रूप से दीवानी, आपराधिक, संवैधानिक तथा सेवा मामलों पर वकालत की । 21.12.2004 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा इन्हे वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप नामित किया गया था। गुवाहाटी उच्च न्यायालय, कार्बी एनलॉन्ग स्वायत्त परिषद तथा उत्तर कछार हिल्स स्वायत्त परिषद के ये स्थायी अधिवक्ता थे एवं असम सरकार के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील भी रह चुके हैं।
24.01.2011 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अतिरक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए तथा 07.11.2012 से स्थायी न्यायाधीश बने । 01.04.2011 से 12.08.2013 तक नागालैंड राज्य के, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष थे। 08.03.2016 से 14.10.2019 तक अरुणाचल प्रदेश राज्य के, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष थे तथा 06.06.2018 से 14.10.2019 तक असम राज्य के, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष थे।
06.09.2018 से 29.10.2018 तक तथा 24.05.2019 से 06.10.2019 तक गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक) थे। अक्टूबर 2018 से 14.10.2019 तक गुवाहाटी उच्च न्यायालय के द्विवार्षिक समाचार बुलेटिन एटमैन के संपादक थे। 2000-2001 की अवधि के लिए गुवाहाटी उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के महासचिव थे।
इसके अलावा इन्होने रणजी ट्राफी में असम का प्रतिनिधित्व किया, अंडर-19, अंडर-22, वरिष्ठ स्तर पर पूर्वी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया। 15.10.2019 को सिक्किम के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए। आंध्रप्रदेश के उच्च न्यायालय में स्थानांतरित तथा 06.01.2021 से प्रभावी आंध्रप्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया और 12.10.2021 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद का पदभार ग्रहण किया।